कानपुर। नगर आयुक्त द्वारा गणेश महोत्सव की तैयारी के दृष्टिगत प्रतिमा विसर्जन हेतु तैयार किये जाने वाले जोन-5 अर्मापुर नहर के पास अस्थाई तालाब की स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर जेसीबी द्वारा तालाब की खुदायी का कार्य होता पाया गया जोनल स्वास्थ अधिकारी को निर्देशित किया गया कि यहाँ पर पर्याप्त मार्ग प्रकाश एवं उच्चकोटि की सफाई व्यवस्था कराई जाए।
तत्पश्चात नगर आयुक्त द्वारा जोन-4 के अन्तर्गत परमट में बन रहे कृत्रिम तालाब का भी निरीक्षण किया गया मौके पर जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई का कार्य होता पाया गया आगामी भीड़ व गंगा नदी के जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए यहां पर्याप्त बैरिकेटिंग, लाईटिंग, अस्थायी रैम्प आदि आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिए गए।
