अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कानपुर द्वारा इस समय कानपुर नगर मे फैली हुई बीमारी डेंगू, मलेरिया,वायरल बुखार, के कारण आम जनता बहुत परेशान है तथा कोरोना वैक्सीन की किल्लत को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपने का काम किया। इस ज्ञापन मे शहर की बस्तियों में कैम्प लगा कर समस्याओ के निस्तारण के लिए कहा गया।जिलाधिकारी महोदय ने ज्ञापन पढ़कर हर तरह से सहयोग करने कि आश्वासन दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री सुधासिंह, अध्यक्ष नीलम तिवारी, एवम् कार्यकिरिणी सदस्य धनपती,माजरा बेगम,विमला, सरोज आदि उपस्थित रहीं।
2021-09-10
