कानपुर, चुनावी माहौल गर्म है आगामी 2022 के चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां बैठक, मुलाकातों में जुटी हुई है इसी संदर्भ में कानपुर से वरिष्ठ नेता बुद्धिजीवियों से काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लखनऊ में बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है। मुलाकात के दौरान हाजी मोहम्मद जुहैब ने कहा कि सोनिया गांधी के हाथों को मजबूती देकर आगामी 2022 में प्रदेश में सरकार बनानी है। आगे कहां की भाजपा सरकार ने केवल जात पात की राजनीति करके लोगों को बरगलाने का कार्य किया धर्म के नाम पर वोट हासिल किया, बेरोजगारी, भूखमरी, महंगाई ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है ! यू0पी0सी0सी0सदस्य नदीम सिद्दीकी,हाजी मोहम्मद जुहैब, अमरेंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे थे!
2021-09-10
