भूमि पूजन पार्षद सुनील कनौजिया ने क्षेत्र के वरिष्ठ जनों से कराया

आज वार्ड 14के अंतर्गत जुही हमीरपुर रोड से जुही गढा मलिन के मध्य 250 मीटर नयी सीवर लाइन एक सबमर्सिबल पम्प व सौचालय मरम्मत कार्य का भूमि पूजन पार्षद सुनील कनौजिया ने क्षेत्र के वरिष्ठ जनों से कराया । पार्षद सुनील कनौजिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वीकृत 250 मीटर नयी सीवर लाइन, सबमर्सिबल पम्प व सौचालय मरम्मत कार्य से एक बहुत बडी आबादी के बीच सीवर समस्या पेयजल समस्या का समाधान हो जायेगा व सौचालय चालू होने से खुले में सौच से मुक्ति मिल जायेगी । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित तिवारी, राजेश शाहू, अभिषेक दीक्षित, अरशद खान , विनीत मौर्य, सुशील ठाकुर सहित आदि लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *