जीआरपी टीम ने एन बी डब्लू के वारंटी अभियुक्त को घर के मुहाने से किया गिरफ्तार
कानपुर ,
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में ट्रेन में हो रही चोरी , छीनेती की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस उपाधीक्षक रेलवे कानपुर नगर के दुष्यंत कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षक के क्रम में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में 26 अगस्त 2025 को थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल पर मुकदमा नंबर 39765/16 मुकदमा संख्या 1187/2016 धारा 411, 414 पंजीकृत है इस पर माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त पर एनबीडब्लू का वारंटी अभियुक्त है जो लम्बे समय से फरार चल रहा है जिसका नाम रामचरण निषाद उम्र 43 वर्ष / पुत्र मुन्नीलाल निवासी 270 ए कच्ची झोपड़ी ,माल गोदाम , थाना कलेक्टरगंज ,जिला कानपुर नगर को 11:00 बजे उसके घर के बाहर रोका गया जीआरपी पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उसको जीआरपी प्रभारी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया अधिक से पूछताछ करने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेजा गया ।
वारंटी अभियुक्त का नाम पता :
अभियुक्त उम्र 43 वर्ष , रामचरण निषाद पुत्र मुन्नीलाल निवासी 270 एक कच्ची झोपड़ी माल गोदाम थाना कलेक्टरगंज , जिला कानपुर नगर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक , उप निरीक्षक अर्पित तिवारी प्रभारी झींझक, उप निरीक्षक शिव बाबू यादव , उप निरीक्षक मोहम्मद खालिद , उप निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल शिव सिंह , बृजेश सिंह , अमित कुमार , सोहेल खान ,कांस्टेबल शिवेंद्र कुमार , धीरज कुमार , अनूप प्रजापति , थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ।
