फांसी की मांग कर निकाला कैंडल मार्च
कानपुर। कल्याणपुर बारा सिरोही में पूजा की मौत से गुस्साए परिजनों ने हत्यारोपित पति हिमांशु और उसके आरोपी परिजनों की फांसी की मांग करते हुए पूजा के मायके पक्ष ने अशोक वाटिका चौराहे से कैंडल मार्च निकाल कर मसवानपुर चौराहा गए फिर वापस अशोक वाटिका चौराहा वापस आए।सौ से अधिक लोगों ने हाथों में पूजा के हत्यारों को फांसी दो,वी वांट जस्टिस जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थी।
कल्याणपुर में बारासिरोही में पूजा का शव शुक्रवार को उसके घर में ही फंदे पर लटकता मिला था। पूजा के मायके पक्ष ने पति हिमांशु ,सास ,ससुर,देवर समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों ने अशोक वाटिका चौराहे पर सड़क जाम कर दिया था। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने पूजा के शव का अंतिम संस्कार कराया था। रविवार को पुलिस ने पति हिमांशु ,सास आशा पांडे,ससुर शिवमोहन पांडे,देवर ऋषभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं आज शाम हत्यारों की फांसी की मांग करते हुए परिजनों के साथ सैकड़ों लोग आशोक वाटिका चौराहे पर जमा एकत्रित हुए। लोगों ने पूजा की आत्म शान्ति के लिए प्रार्थना की।जिसके बाद कैंडल मार्च निकाला।
