कानपुर
अमेरिका द्वारा आज से भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टेरीफ कुल 50 प्रतिशत टेरीफ लगाने के विरोध मे व्यापार मंडल ने किदवई नगर चौराहे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व अमेरिकन कम्पनियो के पोस्टर फूंके और देशवासियो से अमेरिकन कम्पनियो के सामान के बहिष्कार की अपील की।
आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व मे पदाधिकारियों मे जिला संयुक्त महामंत्री के के गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश केसरवानी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार, टास्क फ़ोर्स संयोजक पवन गौड़,जिला वरिष्ठ मंत्री जय कुमार शर्मा व विनय तिवारी,युवा संयुक्त महामंत्री मोहित तिवारी,युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी,प्रखर श्रीवास्तव व सत्यम मिश्र,अखिलेश गुप्ता,शरद गुप्ता, नागेंद्र सिंह,देवराज जोशी, सिद्धार्थ मालपानी, मो क़ासिम, हिमांशु गुप्ता, सर्वेश शशि, कैलाश गुप्ता आदि ने अमेरिका द्वारा आज से अतिरिक्त 25 प्रतिशत टेरीफ कुल 50 प्रतिशत टेरीफ लगाने के विरोध मे किदवई नगर चौराहे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व अमेरिकन कम्पनियो के पोस्टर फूंके और देशवासियो से अमेरिकन कम्पनियो के सामान के बहिष्कार की अपील की|
इस मौके पर भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प ने 25 प्रतिशत पहले व आज से और 25 प्रतिशत कुल 50 प्रतिशत टेरीफ लगाकर भारत के साथ विश्वासघात किया है हम सब व्यापारी व उद्यमी भाइयो और अमेरिका द्वारा आज से अतिरिक्त 25 प्रतिशत टेरीफ कुल 50 प्रतिशत टेरीफ लगाने के विरोध मे व्यापार मंडल ने किदवई नगर चौराहे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व अमेरिकन कम्पनियो के पोस्टर फूंके और देशवासियो से अमेरिकन कम्पनियो के सामान के बहिष्कार की अपील की। आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कि अपील पर स्वदेशी अपनाओ के बोर्ड अपनी दुकानों के बाहर लगाकर देश के व्यापारियों उद्यामियों को जवाब देना चाहिए और नागरिको को भी अमेरिकन प्रोडक्ट का बहिष्कार करके इस टेरीफ का जवाब देना चाहिए जिससे अमेरिका का भी भारी आर्थिक नुकसान हो |
यह भी कहा कि देश मे अमेरिका का नॉन वेज मिल्क या उसके प्रोडक्ट व कृषि उत्पाद बिकने की स्वीकृति नहीं दी जायेगी और हम देशवासी भारत सरकार के साथ व उनके निर्णय के साथ खडे है |
यहां पर संगठन के जिला संयुक्त महामंत्री के के गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला ने कहा कि हम व्यापारी देश के साथ खडे है और अमेरिका के सामानो का अपने बाज़ारो मे व्यापारियों द्वारा बहिष्कार करके इसका जवाब देंगे |
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश केसरवानी व जिला युवा महामंत्री विनायक पोद्दार ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को दोस्त बताकर धोखा दिया है अब जवाब देने की हमारी बारी है हम अमेरिका के सामानो व कम्पनियो का बहिष्कार करेंगे |
