कानपुर,27 अगस्त

कानपुर की धरोहर और पहचान माने जाने वाले कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सांसद रमेश अवस्थी ने आज सिटी साइड घंटाघर पर चल रहे भव्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दोपहर 2 बजे सांसद श्री अवस्थी प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुँचे और नव-निर्मित स्टेशन का आधुनिक मॉडल देखा।

इस अवसर पर रेलवे के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, अधिशाषी अभियंता आर.के. पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सांसद को निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। सांसद ने सिटी साइड पर बन रहे बहुमंजिला भवन का बिंदुवार निरीक्षण कर अधिकारियों से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

सांसद श्री अवस्थी ने कहा कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन केवल एक परिवहन केन्द्र नहीं बल्कि कानपुर की जरूरत और धरोहर है। यह स्टेशन ब्रिटिश काल में देश के प्रमुख स्टेशनों में शुमार था, लेकिन अब पुनः इसके वैभव को वापस लाते हुए इसे एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नव निर्मित स्टेशन देश में अपनी खोई पहचान को पुनः स्थापित करेगा।

उन्होंने बताया कि सिटी साइड पर बन रही बहुमंजिला इमारत में ऑफिस, मॉल, रेस्टोरेंट, होटल आदि की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे यह स्टेशन केवल यात्रा स्थल नहीं बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों का भी केन्द्र बनेगा। सांसद ने जानकारी दी कि लगभग 91,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तीन विशाल बहुमंजिला इमारतें तैयार की जा रही हैं और मार्च 2027 तक यह निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सांसद श्री अवस्थी के साथ भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, छावनी मंडल अध्यक्ष सुमित तिवारी, कैंट सभासद प्रस्तावना तिवारी, गौरव पांडे, रमाशंकर अग्रहरि, योगेश पांडे, पार्षद विकास जायसवाल उपेंद्र शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भवदीय

सांसद कार्यालय

कानपुर लोकसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *