कानपुर ब्रेकिंग
बिल्हौर थाना क्षेत्र मे चोरो की पुलिस को खुली चुनौती।
बिल्हौर ईदगाह से चंद कदमो की दूरी पर खेतो से आधा दर्जन इंजन चोरी की घटना को चोरो ने बीती देर रात दिया अंजाम।
21 जून 2025 को भी चोरों ने दिया था एक ऐसी ही बड़ी घटना को अंजाम।
नानामऊ चौराहे से चंद कदमों
की दूरी पर खेतो से आधा दर्जन इंजन चोरी की बड़ी घटना को चोरो ने दिया था अंजाम।
जिसका आज तक नहीं पुलिस कर सकी है खुलासा।
रोज की तरह सुबह खेतो पर पहुंचे किसानो के इंजन चोरी देख उड़े होश।
खेतो से इंजन चोरी के बाद टापे से ढक कर किसानो को गुमराह भी करने का चोरो ने किया प्रयास।
किसानो का मानना किसी बड़े चोरो के गिरोह द्वारा दिया गया है उक्त घटना को अंजाम।
एनएच 91 पर वाहन को खड़ा कर लादे गए चोरी के इंजन।
लगातार आये दिन ताबड़तोड़ चोरियों ने एक बार फिर पुलिसिया गस्त व कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिये है।
