सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र चुस्त दुरुस्त कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा
कानपुर,दिनांक 28 अगस्त 2025 शहीद वीर अब्दुल हमीद सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन उ प्र के अध्यक्ष डा निसार अहमद सिद्दीकी की आगुवाई मे एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी कानपुर को संबोधित ज्ञापन दिया जिसमे मुस्लिम के समुदाय अपने आका हजरत मुहम्मद स अ वसल्लम की यौमे पैदाइश (जन्म दिन) के मौके पर सबसे बड़ा त्योहार ईद मिलादुन्नबी व जुलूस ए मुहम्मदी स अ वसल्लम बड़े धाम से मनाते हैं लेकिन कुछ अव्यवस्थाओं के कारण त्योहार मानने मे होने वाली समस्याओ मे विशेष रूप से ईद मिलादुन्नबी और जुलूस मुहम्मदी स.अ.वसल्लम के मौके पर शराब बंदी,जिसमें सफ़ाई,जलभराव , लटकते बिजली के तार , जुलूस मार्ग पर लटकते पेड़ों की छटाई , जुलूस मार्ग का पैच वर्क किए जाने आदि शहर के अन्य इलाकों के साथ साथ रावतपुर मासवानपुर, सैय्यद नगर, काकादेव, रोशन नगर हितकारी नगर शारदा नगर, विजय नगर में प्रमुख मुद्दा है। इसके साथ साथ शहर का अमनों अमान बरकरार रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र चुस्त दुरुस्त कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण के लिए आदेशित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से डा निसार अहमद , इमरान ख़ान एड, आमिर सिद्दीकी, हाजी सलाउद्दीन, अख्तर बरकाती , जाकिर अली बरकाती , नसीम खान, नूर आलम एड, , नफीस ठेकेदार, अहमद रजा एड, नौशाद अहमद गुडडू, मो आरिफ, इजी.अब्दुल हमीद, अकील अहमद, आदि लोग शमिल हुए।
