31 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘मन की बात’ का 125वां संस्करण – भाजपा क्षेत्रीय टोली की बैठक सम्पन्न
कानपुर, 28 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 31 अगस्त को ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
आज भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता में मन की बात की क्षेत्रीय टोली की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने की। उन्होंने जानकारी दी कि क्षेत्र के सभी 17 जिलों में टोली की बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं और 31 अगस्त को कुल 20,845 बूथों पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कराया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।
क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया कि क्षेत्रीय टोली के सदस्य अपने-अपने आवंटित जिलों में एक-एक बूथ की मॉनिटरिंग करेंगे ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से हो।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल का वर्चुअल संदेश भी साझा किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि – सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख तथा सभी पार्षद बूथों पर प्रवास करेंगे और आमजन के साथ बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे।
अनूप अवस्थी ने यह भी अवगत कराया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल बांदा जनपद के ऐतिहासिक कालिंजर किले में पिछड़ा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे। वहीं, महोबा जिले में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा, जिसे दूरदर्शन की टीम विशेष रूप से कवर करेगी।
क्षेत्रीय टोली ने संकल्प लिया कि मन की बात के 125वें संस्करण को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
बैठक में पवन पांडे,आलोक शुक्ला,ऋषभ शुक्ला,जितेंद्र सचान,सचिन गौड़,अमित परिहार,सचिन गुप्ता,रामू चंदेल,कृष्णा मिश्रा,हरिओम भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *