आज दिनांक 28.08.2025 को श्री विनय सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री सूरज मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी एवं श्री विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर नगर द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बालिकाओं की शिक्षा एवं समग्र विकास, मनोरंजन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की जानकारी ली गयी।

 

1- राजकीय बालगृह (बालिका) यूनिट 01 स्वरूपनगर कानपुर नगर

 

पूर्व में किये गये निरीक्षण में पायी गयी कमियों के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला प्राबेशन अधिकारी द्वारा बालिकाओं के छात्रावास कक्ष / क्लासरूम में स्थापित एक्जास्ट फैन ठीक कराये गये हैं, जो वर्तमान में कियाशील पाये गये। इसके अतिरिक्त अन्य कार्य यथा शौचालय की मरम्मत एवं साफ-सफाई के कार्य को कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में दिये गये निर्देश के कम में बालिकाओं के समग्र विकास हेतु एक समय सारिणी निर्धारित की गयी है, किन्तु उक्त समय सारिणी में आंशिक संशोधन किये जाने की आवश्यकता है एवं राजकीय बालगृह (बालिका) यूनिट 01 स्वरूप नगर में पूर्व में दिये गये निर्देशों के कम में जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बालिकाओं की समुचित शिक्षा व्यवस्था हेतु दो अध्यापकों को राजकीय बालगृह (बालिका) यूनिट 01 में सम्बद्ध कर दिया गया। बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ अन्य किया कलापों की अभिरूचि बनाये रखने के सम्बन्ध में जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी द्वारा बालिकाओं को योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु योग अध्यापक को सम्बद्ध किया गया है जिनके द्वारा बालिकाओं को नियमित योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा बालिकाओं को गार्डेनिंग का प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु उद्यान विभाग की ओर से 01 प्रशिक्षक को भी सम्बद्ध किया गया है। बालिकाओं को नृत्य एवं संगीत में अभिरूचि हेतु 03 संगीत / नृत्य अध्यापिकाओं को तैनात किये गये है। बालिकाओं की की समग्र शिक्षा हेतु अच्छे प्रयास किये जा रहे है।

 

2- राजकीय बालगृह (बालिका) यूनिट 02 सूर्य बिहार ख्योरा नवाबगंज कानपुर नगर

 

राजकीय बालगृह (बालिका) यूनिट 02 सूर्य बिहार ख्योरा नवाबगंज कानपुर नगर में किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत महिला कल्याण उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित संस्था का निरीक्षण किया गया जिसमें पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन किया गया है, यहां के एक्जास्ट फैन ठीक कराये गये हैं तथा अन्य कमियों को भी ठीक कराये जाने तथा बैडमिनट के नेट को चेंज किया गया है, किन्तु अभी मार्किंग नहीं करायी गयी है जिसे मार्किंग पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस बाल गृह में कुछ बालिकाओं का पुनर्वास कराया गया है, किन्तु कुछ बालिकाओं का पुनर्वास कराया जाना शेष है, जिन्हें पुनर्वास कराये जाने की सी०डब्लू०सी० प्रक्रिया धीमी है, इस सम्बन्ध में निर्देश दिये गये शेष बालिकाओं की सूची तैयार कराते हुए नियमानुसार पुनर्वास की कार्यवाही पूर्ण

 

करते हुए उनके परिवारीजनों के पास पहुंचाये जाने की कार्यवाही की जाए। उपरोक्त की समीक्षा पुनः 2-3 दिवस के बाद की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *