कानपुर
छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग पर छात्रों का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
कानपुर। छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने की कोशिश की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह कानपुर नगर को जाम करेंगे और विधानसभा का घेराव भी करेंगे।
कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभीजित राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “छात्र संघ चुनाव छात्रों का मौलिक अधिकार है। बड़े नेताओं ने अपने बेटों को बिना चुनाव के नेता बनाने के लिए जानबूझकर चुनाव बंद करा दिया। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र भी चुनाव लड़ेंगे और नेता का बेटा भी चुनाव लड़े, जो मेहनत करेगा वही जीतेगा।”
खबर लिखे जाने तक छात्र जिलाधिकारी से मिलने का इंतजार कर रहे थे और यह मांग भी कर रहे थे कि ज्ञापन वह सीधे जिलाधिकारी को ही सौंपेंगे
