आखिर में फीलखाना पानी की टंकी में गंगा बैराज लाइन से पानी पहुंच ही गया ……. अनेकों प्रयास और भागदौड़ के बाद पिछले ८ सालों से परेशान जनता को राहत मिल गई …… २.. ३ दिनों में पूरे क्षेत्र में पानी प्रेशर के साथ पहुंचेगा …… सरकार से एक करोड़ नब्बे लाख रुपए स्वीकृत कराने से लेकर गंगा बैराज की लाइन को शनि मंदिर से लेकर बिरहाना रोड तक जुड़वाने और बीच बीच में आने वाली बाधाओं को दूर करवाने तक मै निरंतर प्रयत्नशील रहा , अभी २३ अगस्त को रात को पाइप लाइन फटने पर तुरंत वहां पहुंच कर रात में ही काम शुरू करवा दिया…. आपके घरों तक पानी पहुंचे यही हमारी सरकार और हमारा प्रयास रहा है …..हर घर…नल से जल , कुछ लोग मुफ्त में श्रेय लेने का प्रयास करेंगे….. जिन्हें पिछले ८ वर्षों से आपकी तकलीफ नही दिख रही थी….. हमारे सहयोगी श्री एन डी तिवारी जी ने निरंतर इस टंकी को सुचारू रूप से चलवाने के लिए प्रयास किया है….. उनका और और सभी के सहयोग के लिए आभार …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *