आरपीएफ थाने के सामने सीआरपीएफ स्पेक्टर का कार में मिला शव
सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का कार में मिला शव
कानपुर..आरपीएफ थाने के गेट के सामने पार्किंग में खड़ी लग्जरी गाड़ी में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर का शव बरामद हुआ है..सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल करने के बाद परिजनों को सूचना दी..मौत कैसे हूई जांच पड़ताल में जीआरपी जुटी है..फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उत्तराखंड के रहने वाले निर्मल उपाध्याय की शादी साकेत नगर में हुई थी..निर्मल सीआरपीएफ 183 बटालियन में इंस्पेक्टर थे और पोस्टिंग पुलवामा में..आज ही निर्मल सुबह कानपुर सेंट्रल स्टेशन आये और उसके बाद से परिवार के किसी व्यक्ति से बात नहीं हुई..स्टेशन आरपीएफ थाने के गेट सामने पार्किंग में एक लग्जरी गाड़ी में निर्मल का शव पड़ा हुआ था, सुबह से गाड़ी खड़ी होने के शक पर उसे चेक किया गया तो निर्मल का शव मिला..जीआरपी सीओ ने बताया कि मौत के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है..परिजनों ने भी किसी तरह के किसी संदेह के बात नहीं बताई है..गाड़ी किसकी है और यहां कैसे आयी..जांच के बाद सब स्पष्ट होगा..मृतक की पत्नी भी कुछ नहीं बता सकी।
