थाना चौबेपुर प्रकरण- दोस्तों की आपसी कहासुनी से पैदा हुई गलतफहमी, ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा – पुलिस ने किया समाधान”
थाना चौबेपुर क्षेत्रान्तर्गत आलोक कुमार दुबे (33 वर्ष, निवासी जनपद कन्नौज) अपने मित्रों सिद्धान्त राय (30 वर्ष), देवांश बिसरिया (25 वर्ष), प्रशान्त गौतम (27 वर्ष) व आशुतोष पाल (32 वर्ष) के साथ जन्मदिन मनाने स्विफ्ट डिजायर कार से रमय्या होटल आए थे। भोजन व शराब सेवन के दौरान आपसी कहासुनी होने पर सिद्धान्त राय नाराज़ होकर अकेले पैदल हाईवे की ओर चला गया। रात्रि लगभग 02:30 बजे ग्राम भवानीपुर में पानी पीते समय ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर खम्भे से बांध दिया।
मित्र प्रशान्त गौतम की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, स्थिति स्पष्ट कर सभी व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में यह पाया गया कि घटना आपसी नाराज़गी व गलतफहमी के कारण हुई, किसी भी व्यक्ति का आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया।
