आज‌ दिनांक 30-08-2025 को वी एस एस डी कालेज, नवाबगंज कानपुर में खेल दिवस के अवसर पर “एक घंटा खेल के मैदान पर” अभियान के अन्तर्गत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन, ग्रामीण खेलों के उत्थान के उद्देश्य से लंगड़ी एवं गुट्टा खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ उप प्राचार्या प्रो नीरू टंडन ,निदेशक डॉ अन्शु सिंह सेंगर एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ अजीत सिंह जी द्वारा किया गया,,आज के खेल में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने भाग लिया।

विजेता खिलाड़ियों को डॉ विपेन्द्र सिंह परमार,प्रो महेश चन्द्र झा, डॉ शशी रानी पाल , डॉ कीर्ति गुप्ता, डॉ आकांक्षा मिश्रा, डॉ मनु मिश्रा, एवं डॉ सौम्या सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया।इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार द्विवेदी, डॉ पंकज सिंह चन्देल, डॉ आर बी सिंह, डॉ राहुल त्रिवेदी,, डॉ हिमांशु तिवारी, डॉ देवेश शुक्ला, सभी विभागों के शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

परिणाम –

लंगड़ी छात्रा – 1-अंजली शर्मा प्रथम

2- अंजली कश्यप द्वितीय

कर्मचारी –

1- छवि दीक्षित प्रथम

2- सरिता पांडेय द्वितीय

गुट्टा,- छात्रा –

1- कु शैलजा प्रथम

2- अंजली कश्यप द्वितीय

कर्मचारी/शिक्षिका-

1- डॉ रंजीता सिंह प्रथम

2-सुश्री सरिता पांडेय द्वितीय

चेस –

1- सिद्धार्थ शुक्ला प्रथम

2- आयुष्मान सिंह द्वितीय

3- मुहम्मद कैफ तृतीय

संचालन डॉ अमिताभ तिवारी जी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विपेन्द सिंह परमार जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *