अशरफी रहमतुल्लाह अलैह का 56वां त्रिद्विवसीय सालाना उर्स मुबारक 31 अगस्त 2025
कानपुर, अशरफी रहमतुल्लाह अलैह का 56वां त्रिद्विवसीय सालाना उर्स मुबारक 31 अगस्त 2025, 01 व 02 सितम्बर 2025 को बाद नमाजे ईशा (रात्रि 9 बजे) शुरू होगा। 02 सितम्बर 2025 तक चलने वाले इस उर्स मुबारक की शुरूआत हज़रत के आस्ताने 96/22 तकिया बिसातियान कर्नलगंज में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी से की जायेगी। जिसकी सदारत के फराएज हज़रत शाह नफीसउद्दीन लतीफी अशरफी सज्जादानशीन आस्ताना-ए आलिया (हजरत अब्दुल लतीफ शाह) अंजाम देगें। इस कार्यक्रम में उल्माये कराम व बुद्धिजीवियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय है।आस्ताने के सज्जादानशीन हज़रत शाह नफीसउद्दीन लतीफी अशरफी ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि उर्स के पहले दिन 31 अगस्त 2025 को जलसा-ए-मिलादुन्नबी के पहले नातिया मुशायरे का आयोजन किया जायेगा जिसमें शोरा-ए-कराम अपने आशआर से जलसे को अज़मत बख्शेंगें। दूसरे दिन 1 सितम्बर 2025 को बाद नमाज़े ईशा रात्रि 9 बजे से महफिले शमा अर्थात कव्वाली का आयोजन किया जायेगा। तदोपरान्त सुबह 4 बजे मज़ार शरीफ को गुस्ल कराया जायेगा। तीसरे व अन्तिम दिन 02 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे महफिले शमा का आयोजन किया जायेगा। इसी दिन पूर्वान्ह 11 बजे कुल शरीफ होगा। रात्रि में हज़रत के आस्ताने 96/22 तकिया बिसातियान कर्नलगंज कानपुर में महफिले शमा फिर से आयोजित होगी। उसी दिन रात्रि में 1 बजे नज़-ओ-फातेहा के साथ उर्स का समापन किय जायेगा।
