भाजपा द्वारा हिंसा के विरुद्ध कांग्रेसजनों ने काली पट्टी बांधकर रामधुन गाकर विरोध प्रकट किया
कानपुर।गांधी प्रतिमा पर हाथों में काली पट्टी बांधकर और राम धुन गाते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कल पटना में बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के नेताओं और लोगों द्वारा की गई हिंसा का गांधीवादी विरोध किया।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस जन मौजूद रहे।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कल जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के लोगों द्वारा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सदाकत आश्रम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हिंसात्मक हमला करते हुए अराजकता की गयी, उसके विरोध में आज गांधीवादी तरीके से गांधी प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर राम धुन गाते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया और भाजपा की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करी। न्याय योद्धा राहुल गांधी जी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को जनता का अपार समर्थन मिलता हुआ देख भाजपा के लोग बौखला गए हैं।पवन गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री,पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी,नरेश चंद त्रिपाठी,नरेंद्र शर्मा,इकबाल अहमद,शंकर दत्त मिश्रा,निजामुद्दीन खान,अतीक अहमद शहजादे,राकेश साहू,राम शंकर राय,पूजा भारद्वाज,संतोष त्रिपाठी,रोशनी चौधरी,मोना गुप्ता,राजीव द्विवेदी,रितेश यादव,अजय प्रकाश तिवारी,संजय दीक्षित,मुन्ना शाकिर,आसिफ इकबाल,पदम मोहन मिश्रा,विवेक पाल,महेश चन्द त्रिपाठी,उमा शंकर तिवारी,धर्मेंद्र चौहान,नरेंद्र चंचल,अजय श्रीवास्तव शीलू,जितेंद्र गिरी,जावेद उस्मानी,मुकेश कन्नौजिया,विनय पांडे,राजकुमार यादव,अमरनाथ वाल्मीकि,अब्दुल जब्बार,राजेश खन्ना,राजेश गौतम,जलील अहमद,उपेन्द्र यादव,पी डी साहू आदि थे
