आपथेलमक सोसायटी के वार्षिक का हुआ शुभआरम्भ
कानपुर आपथेलमक सोसायटी के वार्षिक का हुआ शुभआरम्भ, होटल रायल क्लिफ मे दो दिवसीय अधिवेशन की अध्यक्षता डा० मनीष महेन्द्रा और सचिव मोहित खत्री ने की। इसमे राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रायी प्राप्त नेत्र विशेषज्ञो ने आखो के रोगो को सही करने हेतु उत्कृष्ट जानकारी कानपुर तथा आस-पास के नेत्र विशेषज्ञो से साझा की ।
इसमे डा० डी रामामूर्ति, पूर्व अध्यक्ष AIOS, डा० प्रशांत बावनकुले चेयरमैन, ए आर सी, डा० कस्तूरी भटट्चार्या गुवाहटी से, डा० रश्मिन गाँधी, हैदराबाद से, डा० सुनिता दुबे और डा० दिनेश तलवार दिल्ली से रहे। डा० सुहास हल्दीपुरकार ने मोतियाबिन्द आपरेशन की गूढ वालो से अवगत कराया।
कोर्ट सत्र मे विभिन्न तकनीक एवं दवाओ पर बहस हुयी और सबसे बेहतर ईलाज के बारे मे चर्चा हुयी।
गुरुमत्र सत्र में आँखो की डायग्नोसिस के बारे मे चर्चा हुयी। शाम को इण्टरनेशनल सिम्पोसियम मे टोरोन्टो कनाडा से डा० राजीव मोनी ने Pneumatic Retinopexy ने रेटिना के आपरेशन के बारे मे बताया तथा डा० आईक अहमद ने आईरिस के आपरेश्न पर प्रकाश डाला।मुख्य रुप से डा० शरद बाजपेई, डा० शालिनी मोहन,डा० संगीता शुक्ला, डा० मलय चतुर्वेदी,डा० ए० एम० जैन,डा० आर० सी गुप्ता,डा० आकाश,डा०आकांक्षा, डा० अंशुमन अग्रवाल इत्यादि रहे।
