आज 30 अगस्त
*सीसामऊ विधानसभा में सैकड़ों वृद्धजनों व दिव्यांगों ने निःशुल्क जीवन सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।*
आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडिप एवं व्याेदश्री योजना के कैम्प का उदघाटन किया ।भारतीय जनता पार्टी सीसामऊ विधानसभा द्वारा कम्युनिटी सेंटर गीता पार्क में लगाया गया यहां सैकड़ों की संख्या में वृद्धजनों एवं दिव्यागजनों ने जीवन सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर को सभी पंजीकृत दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को जीवन सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कल आर्यनगर विधानसभा में कैंप लगाकर कर पंजीयन किया जाएगा।जिसमें कानपुर नगर में किसी भी विधानसभा में रहने वाले दिव्यागजन एवं वृद्धजन अपना पंजीकरण करा सकते है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,डॉक्टर अनुपमा जैन,पार्षद आलोक पांडे,गोविंद शुक्ला,विवेक शर्मा,सैफाली निगम छोटू अग्रवाल,विवेक पांडेय,अंकुर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
