कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री को गाली देने पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश

 

कानपुर 30 अगस्त ।बिहार में कांग्रेस के मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मां की गाली देने की निंदनीय घटना के बाद भाजपा महिला मोर्चा में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। महिला मोर्चा ने इसे न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन बताया है, बल्कि भारतीय राजनीति के स्तर को गिराने वाला कृत्य करार दिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से घोषणा की गई है कि 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में कांग्रेस के जिला मुख्यालयों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन का उद्देश्य कांग्रेस नेतृत्व को यह सख्त संदेश देना है कि भारत की मातृशक्ति अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री के सम्मान पर आंच आने नहीं देगी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस के विदेशी फाइनेंसर जॉर्ज सोरेस ने 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अरबों रुपये खर्च किए थे, लेकिन राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने योग्य सीटें तक नहीं ला पाए। अब अपने चाचा जॉर्ज सोरेस को खुश करने के लिए कांग्रेस, प्रधानमंत्री मोदी जी को सार्वजनिक मंचों से गालियाँ दिलवा रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश के करोड़ों गरीबों, महिलाओं, किसानों और नौजवानों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोकप्रिय नेता को अपमानित करने का हर प्रयास कांग्रेस की हताशा और निराशा का प्रतीक है।

 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री एवं क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी ने कहा कि

कांग्रेस पार्टी अब मुद्दों की राजनीति करने में विफल हो चुकी है।

जनता का विश्वास खोने के बाद कांग्रेस ने अभद्रता और गाली-गलौज को ही अपना हथियार बना लिया है।

भारतीय महिला शक्ति इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

महिला मोर्चा ने कांग्रेस से मांग की है कि प्रधानमंत्री जी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए, अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के विरुद्ध जन आंदोलन को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *