*जुलूस ए मोहम्मदी में गणेश पंडालों के पास नारों से परहेज़ करें।*
=========================
कानपुर खानकाहों के खादिमों की में एक मीटिंग दादा मियां बेकनगंज में ईद मिलादुन्नबी में जशन ए चिरागां व जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर हुई जिसमें कानपुर की आवाम से अपील जारी की गयी।
मीटिंग का आगाज़ तिलावते कुरान-ए-पाक से अशिक अली नियाज़ी ने किया। खानकाहों के खादिमों ने कानपुर की अवाम से पैगम्बर ए इस्लाम हुज़ूर सरकार हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की यौम ए विलादत (ईद मिलादुन्नबी) के माह में पैगम्बरे इस्लाम के यौम ए पैदाइश का 1500वां जशन को यादगार बनाने के लिए चर्चा की व अपील जारी की जिसमें अपने अख़लाक को बेहतर रखने, गरीबों-बेसहारों की मदद करने, भूखों को खाना खिलाने, पड़ोसी किसी भी मज़हब से ताल्लुक रखता हो वो परेशान हैं तो उसकी मदद करने, गरीब मरीजों को दवा व फल बांटे, भूखों को खाना खिलाएं, एक दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दे, गरीब बस्तियों में जाकर शिक्षा के लिए उन्हें प्रेरित करें, पर्यावरण को बचाने के लिए एक पौधा लगाए, जशन ए चिरागां में अपने घरों को व घर के पास की मस्जिदों को सजाएं, अपने घरों में इस्लामिक परचम लगाने, जशन ए चिरांगा के दिन मोटर साइकिलों के काफिला बनाकर स्टंट न करने, जुलूस ए मोहम्मदी को एक ऐतिहासिक यादगार बनाने के लिए एक लाइन में चले, जुलूस ए मोहम्मदी में अदबों एहतिराम के साथ दरूदो सलाम पढ़ते चलने सरों पर इस्लामिक टोपियों को लगाकर चलने, परचमों की छड़ो को 10 फीट तक रखने व लोहे की छड़ो का प्रयोग न करने, कोई भी सियासी जज़्बाती नारा न लगाएं जिससे किसी के भी दिल को ठेस पहुंचे, जुलूस में छोटा हाथी व बड़ी-बड़ी ट्रालियों को जुलूस में शामिल करने से बचें, जुलूस में पैदल ही चले लोडर पर चढ़ कर न चले, साउंड की ट्रालियों में मानक के अनुसार ही साउंड हार्न लगाने, परचमों ट्रालियों को जुलूस के आगे करने से बचें, डिब्बा बंद पैकिंग वाली चीज़े बांटने वाले उसकी एक्सपायरी डेट ज़रुर चेक करके ही बांटे, तब्बरुकात फेंक कर न दे, पानी के पाउच फेंक कर न दे, कोशिश करें खाने-पीने की चीज़ें हाथ में ही दे, जुलूस ए रास्तों में अगर एम्बुलेंस आ जाए उसकों बिना देरी करे रास्ता देने, जुलूस में अंजुमने राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलते है उसका सम्मान का खास ख्याल रखें, कानपुर प्रशासन का सहयोग करें, किसी भी तरह की अफवाह से दूर रहने, कोई व्यक्ति झूठी अफवाह फैला रहा हो तो उसकी जानकारी अपने-अपने क्षेत्र के थाना-चौकी प्रभारी को देने, शासन प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करने, हम वतनी भाईयों का गणेश चतुर्थी का त्यौहार का ख्याल रखें गणेश चतुर्थी पंडाल जुलूस की रास्तों में पड़े तो नारों से परहेज़ करने की अपील खानकाहे हुसैनी ने कानपुर की आवाम के लिए अपील जारी की।
खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती ने कहा ईद मिलादुन्नबी के दिन पूरे शहर मे जशन ए चिरागां व एशिया का सबसे बड़ा हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक जुलूस ए मोहम्मदी उठता है जो हमारे शहर के लिए गर्व की बात है। जशन ए चिरागां 4 सितंबर व जुलूस ए मोहम्मदी 5 सितंबर को होगा।
ईद मिलदुन्नबी पर जशन ए चिरागां पर पूरा शहर सजाया जाता है कानपुर मे ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाला जुलूस ए मोहम्मदी एशिया का सबसे बड़ा जुलूस माना जाता है जुलूस में लाखों लोग शामिल होते है यह जुलूस पूरी दुनियां मे अमनों अमान, मोहब्बत की मिसाल पेश करता है। जिलाधिकारी जितेन्द्र सिंह व पुलिस कमिशनर अखिल कुमार से जुलूस के रुटों व जशन ए चिरागां के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने, साफ-सफाई व सड़को की खराब दशा सुधारने, अतिक्रमण हटवाने, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों मे साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाने के दिशा-निर्देश देने जुलूस ए मोहम्मदी के रुटों पर पड़ने वाली शराब की दुकानें बंद करने, शहर को जशन चिरागां के दिन बिजली कटौती से मुक्त रखने की मांग की।
मीटिंग में खादिम खानकाहे हुसैनी इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, सैय्यद अबूज़र जैदी, इब्राहिम शाह वारसी, सूफी मोइनउद्दीन चिश्ती, अशिक अली नियाज़ी, सूफी इश्तियाक निज़ामी, सैय्यद तलहा कादरी, सैय्यद हस्सान हाशमी, सूफी मोहम्मद आरिफ, सबलू नक्शबंदी, अनवार मदारी, मोहम्मदी उवैश वारसी, खादिम खानकाहे हुसैनी अफज़ाल अहमद आदि थे।
