उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा एवं व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आम सभा एवं व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन बिठूर स्थित भूमिका ग्रीन लॉन में रविवार 31 अगस्त को संपन्न हुआ! जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील बजाज एवं संचालन महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने किया!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा उपस्थित रहे!
आमसभा में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज द्वारा अपनी बात को रखते हुए अपने कार्यकाल के कार्यों के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया, जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुझे राजेश गुप्ता जी के असमय निधन हो जाने के कारण बीच कार्यकाल में 14 माह कार्य करने का अवसर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं सम्मानित वरिष्ठ जनों की सर्वसम्मति के बाद मिला!
मैं आजीवन इसी व्यापार मंडल का सिपाही रहूंगा क्योंकि एकमात्र यही व्यापार मंडल है जिसमें किसी को पद की लालसा नहीं होती है! पूर्व में भी कई दायित्वों में भी रहा हूं!जिस पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा जी ने पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए एक पांच सदस्य कमेटी का गठन किया,जो 15 दिन में सभी बाजार इकाइयों से संपर्क करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी! कमेटी में रामेश्वर गुप्ता, विजय पंडित, मणिकांत जैन, वर्तमान अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष क्रमशः सुनील बजाज, कृपाशंकर त्रिवेदी एवं प्रदीप गुप्ता रहेंगे!इसमें 2 सदस्यों को और जोड़ा जाएगा!व्यापारी मिलन समारोह में विधायक सुरेंद्र मैथानी,अमिताभ बाजपेई और अरुण पाठक एवं समाजसेवी संजीव पाठक का भी सम्मान किया गया!फूड सेफ्टी एक्ट के तहत छोटे दुकानदारों को लाइसेंस के नाम पर किया जा रहा है उत्पीड़न, स्वदेशी के जन जागरण, ऑनलाइन विदेशी कंपनियों का बायकाट करने एवं छोटे-छोटे दुकानदारों को बढ़ावा देने, प्रस्तावित बिजली दलों को न बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से सदन में पारित किया गया!कार्यक्रम में राजेंद्र शुक्ला, रामकिशोर मिश्रा,सुनील पांडेय,सत्य प्रकाश जायसवाल,रोमी सिंह,नीरज दीक्षित संत जाकोडिया,रामजी शुक्ला, महेंद्र गुप्ता, प्रताप महेश्वरी, सुशील गुप्ता,विराट गुप्ता,अंकित मिश्रा,मांशु वैश्य,राहुल दीक्षित,गुलशन जायसवाल,टीकम चंद्र सेठिया,राजेश गुप्ता,ऋषि ठाकुर,सौरभ त्रिवेदी, अब्दुल जब्बार,कामिल, भानु प्रताप सिंह,ओम प्रकाश चौटाला,सरताज अहमद,विनय अरोड़ा,प्रदीप पांडे, रामकुमार सिंह, आयुष शुक्ला,आनंद मिश्रा, संजीव पांडे, गीता गुप्ता, राकेश सिंह, पंकज अग्रवाल,विजय गुप्ता मार्बल,श्याम अग्रहरि,ईश्वर सिंह वर्मा, मनीष बाजपेई अरविंद गुप्ता,आदि लोग मौजूद रहे!
कार्यक्रम के संयोजक उपाध्यक्ष दीपक राज गुप्ता एवं मनीष त्रिपाठी रहे!
