उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ महिला अपराध को लेकर सरकार और पुलिस विभाग के मुखिया यानी डीजीपी महोदय लगातार सजग रहते हैं वहीं कुछ जगहों पर इस प्रयास पर पानी फेरने का काम किया जाता है, ताजा मामला कानपुर का हैं जहां के बिधनू थाने पहुंची बीएड की छात्रा द्वारा अपने साथ छेड़खानी और मारपीट की तहरीर दी जाती है लेकिन थाने की पुलिस us छात्रा की शिकायत तो छोड़ो उसे थाने से बाहर जाने को बोल देती है

 

आपको बताते चलें कि बिधनू थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर मंझावन की रहने वाली छात्रा काजल कुशवाहा का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले अतुल कुशवाहा, आशुतोष कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, सुमित कुशवाहा अक्सर उसके साथ छेड़खानी किया करते थे जिसका विरोध किया गया तो बीती तीस तारीख की शाम उक्त लोगों ने घर पर आकर गाली गलौज किया और उसे और उसकी छोटी बहन छाया को बेरहमी से मारा साथ ही गलत नीयत से कपड़े भी फाड़ दिए

 

छात्रा ने यह भी बताया कि वह इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी लेकिन उसकी एक भी न सुनी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *