कानपुर ब्रेकिंग

अभद्र टिप्पणी पर भाजपाइयों में दिखा आक्रोश, कानपुर उत्तर दक्षिण जिलाध्यक्षों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय को घेरा, एक दूसरे के खिलाफ़ हुई जमकर नारे बाज़ी।

राहुल गांधी वोट चोर के लगे नारे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय का किया घेराव, कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी के द्वारा किए गए अभद्र टिप्पणी पर भाजपाइयों में दिखा आक्रोश।

काँग्रेस कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर किया हंगामा।

भाजपा व काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने आमने सामने हुई झड़प।

हंगामे के दौरान भाजपा व काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे पर फेकी सब्जिया।

बीजेपी व काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर किया धक्का मुक्की, शहर की पुलिस को बीच बचाव के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, कार्यकर्ताओं के बीच उलझी दिखी पुलिस।

पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओ को समझा बुझा कर किया वापस।

थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मेस्टन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर लगभग 03:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण पहुंचे। उक्त अवसर पर उन्होंने नारेबाजी की।
स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग की गई थी तथा पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। कांग्रेस कार्यालय के सामने भी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति कांग्रेस कार्यालय के भीतर नहीं गया। घटना में किसी प्रकार की चोटिल होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई तथा आमने-सामने का कोई विवाद भी नहीं हुआ।
उक्त कार्यवाही के पश्चात सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी वहाँ से चले गए और वर्तमान में स्थल पर पूर्णतः शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *