दुकानों के बाहर स्वदेशी अपनाओ के बोर्ड लगाए ज्ञानेश मिश्र

दक्षिण सम्मलेन मे दक्षिण इकाई के चेयरमैन डा. यू एस सिंह व अध्यक्ष कमल त्रिपाठी मनोनीत हुए
वरिष्ठ महामन्त्री नितिन अग्निहोत्री व के. के. गुप्ता और महामंत्री पवन गौड़ व सिद्धार्थ सिंह सहित मनोनीत हुए

आज भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वाधान मे नौबस्ता मे दक्षिण इकाई सम्मलेन व व्यापारी उद्यमी संवाद मे मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व विशिष्ट अतिथि कानपुर जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने संगठन की कानपुर दक्षिण इकाई मे करही व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. यू एस सिंह को दक्षिण चेयरमैन व नौबस्ता अध्यक्ष कमल त्रिपाठी को दक्षिण अध्यक्ष मनोनीत किया |
संगठन की दक्षिण इकाई मे बर्रा उद्योग व्यापार मंडल चेयरमैन नितिन अग्निहोत्री को दक्षिण वरिष्ठ महामन्त्री के पद पर व यशोदा नगर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री के. के. गुप्ता को भी दक्षिण वरिष्ठ महामंत्री और मार्बल मार्केट एसो प्रदेश अध्यक्ष पवन गौड़ को दक्षिण महामंत्री व आवास विकास हँसपुरम व्यापार मंडल चेयरमैन सिद्धार्थ सिंह को भी दक्षिण इकाई का महामंत्री मनोनीत किया गया |
यशोदा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज शुक्ला को दक्षिण इकाई का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया |
इसी तरह संगठन की दक्षिण इकाई मे कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नौबस्ता से आनंद शुक्ला,गोविन्द नगर से विक्की मूरजानी
, नौबस्ता से श्याम सिंह यादव, अर्रा बिनगवा से भोला मिश्र, किदवई नगर से जय कुमार शर्मा
, नौबस्ता से मुकेश प्रजापति मनोनीत हुए |
उपाध्यक्ष के पद पर यशोदानगर से अनुराग गुप्ता, बर्रा से दिनेश शुक्ला, हँसपुरम से अमर सिंह चौहान, नौबस्ता से गुरुवचन सिंह प्रजापति मनोनीत हुए |
दक्षिण इकाई मे नौबस्ता से संगठन महामंत्री मंत्री आशीष त्रिपाठी मनोनीत हुए |
यशोदा नगर से वरिष्ठ मंत्री विनय गुप्ता व हर्ष बन्सल और बर्रा से वरिष्ठ मन्त्री विष्णु श्रीवास्तव बने |
इसी तरह मंत्री पद पर यशोदा नगर से मंत्री ब्रज मोहन मिश्रा व बर्रा से राकेश सिंह परिहार मनोनीत हुए |
इस मौके पर सम्मलेन के मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों से कहा कि अमेरिका के 50 प्रतिशत टेरीफ का जवाब देने व देश के स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दुकानों के बाहर स्वदेशी अपनाओ के बोर्ड लगाए |
यह भी कहा कि जी एस टी काउंसिल की 3 व 4 सितम्बर को होने वाली बैठक मे जी एस टी की धारा 129 का सरलीकरण के लिए पत्र भेजेंगे और प्रदेश मेव्यापारियो उद्यमियों को भेजी जानी वाली डी आर सी 13 की नोटिसो से सीज़ बैंक खातों को खोलने के लिए अपील करने मे राहत दी जाय |
दक्षिण सम्मलेन मे विशिष्ट अतिथि कानपुर जिला अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने कहा कि कानपुर मे किसी भी व्यापारी उद्यमी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा और किसी भी व्यापारी उद्यमी को किसी भी सरकारी विभाग से कोई परेशानी हो तो वो पदाधिकारियों से संपर्क करे |
नव मनोनीत दक्षिण अध्यक्ष कमल त्रिपाठी व चेयरमैन डॉ यू एस सिंह ने कहा कि दक्षिण क्षेत्र मे किसी भी व्यापारी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और जल्द ही दक्षिण इकाई सगठन का विस्तार किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *