आम सभा एव व्यापारी मिलन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

 

कानपुर बिठूर मन्धना मार्ग स्थित भूमिका ग्रीन मे कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की आमसभा एवं व्यापारी मिलन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का सम्मान किया गया अध्यक्षता सुनील बजाज ने की विशिष्ट अतिथि अरुण पाठक एमएलसी, सुरेंद्र मैथानी एमएलसी रहे! आज के इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि अरुण पाठक एमएलसी ने व्यापारियों के हित की बात कही और सभी व्यापारियों को एकजुट होकर के व्यापार करने की राय दी उक्त कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन मनोज शुक्ला ने भी अपने उद्बोधन में व्यापारियों के हित की बात कही और सभी व्यापारियों को अच्छे से व्यापार करने की प्रेरणा दी! आदर्श व्यापार मंडल के चेयरमैन मनोज शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी एवं संयोजक दीपक राज गुप्ता का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया आज के इस आयोजन मे व्यापार मंडल के महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने मंच से संचालन किया! व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो में लाला रामेश्वर गुप्ता, मणिकांत जैन, विजय पंडित, राज किशोर शुक्ला, राकेश सिंह एवं सभी व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *