पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई एक व्यक्ति की जान..

दिनांक 02.09.2025 को मूलगंज चौराहे पर एक व्यक्ति (नाम/पता अज्ञात) अपनी पत्नी के साथ ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे कार्डियक अटैक आने के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।
मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी बाकरमण्डी, उ0नि0 श्री रोहित तोमर थाना मूलगंज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को सीपीआर (Cardiopulmonary resuscitation) दिया गया, जिससे उसे होश आ गया। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति को उर्सला अस्पताल भिजवाया गया, जहां वर्तमान समय में उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *