*भाजपा एवं एनडीए घटक दल मिलकर सेवा पखवाड़ा करेंगे आयोजित*
कानपुर, 2 सितम्बर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा के साथ-साथ एनडीए के घटक दलों – राष्ट्रीय लोकदल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एवं निषाद पार्टी लोकजन शक्ति पार्टी अपना दल के जिला अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का संचाल एनडीए के संयोजक लोक दल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया। वहीं भाजपा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित सहित एनडीए से जुड़े दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का संपूर्ण जीवन सेवा और समर्पण के लिए प्रेरणा है। सेवा पखवाड़ा में आमजन तक भाजपा एवं एनडीए की नीतियों और सेवाभाव का संदेश ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जनसंपर्क और गरीबों की सेवा जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता मिलकर सेवा पखवाड़ा को जनआंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रियता से इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
बैठक में उपस्थित एनडीए घटक दलों के नेताओं ने भी कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा का महापर्व है जिसमें सबको सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा एवं एनडीए के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सेवा पखवाड़ा को भव्य बनाने का संकल्प लिया। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कानपुर उत्तर अनुराग शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
बैठक में प्रमुख रूप से एन डी ए संयोजक सुरेश गुप्ता,संतोष शुक्ला,शिवांग मिश्रा, मो.उस्मान,प्रभात त्रिपाठी,आलोक श्रीवास्तव, प्रशांत त्रिपाठी,सोहनलाल कौल,अनुज सोनी,संदीप सोनी,नीरज सिंह चंदेल एड. रोबिल गुप्ता,मो.हामिद, अंजू द्विवेदी,शिव बालक पटेल,बिंदु निखिल मनोज वर्मा,वंदना सचान,सुमन तिवारी,देवेंद्र सिंह,विनय यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *