दिनांक 3 सितंबर 2025

 

*सपा पीडीए थिंक टैंक की बैठक*

 

*भाजपा सरकार आउटसोर्स सेवा निगम बनाने के बावजूद कंपनियों को ठेका देने के बजाय बेरोजगारों की सीधी भर्ती सरकार करें अन्यथा युवा बेरोजगारों के साथ अन्याय होगा*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर बुधवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पीडीए थिंक टैंक टीम की बैठक भाजपा सरकार आउटसोर्स निगम बनाकर कंपनियों से ठेके पर कर्मचारियों का चयन करने के बजाय सीधे चयन न करने पर चिंतन बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शाम 4:00 बजे सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई।।

 

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार कहीं का ईट कहीं का रोड़ा भानमती ने कुनबा जोड़ा की कहावत चरितार्थ करने के लिए आउटसोर्स निगम बनाकर कंपनियों से ठेके पर बेरोजगारों का चयन प्रतिक्रिया करने की योजना बनाकर अन्याय करने जा रही है जिसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सरकार के विभागों में काफी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं जिनका पीएफ ई एस आई का पैसा कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंच पाता और वेतन में भी कटौती करते हैं इसलिए सरकार सीधे परीक्षा इंटरव्यू करके आरक्षण नियमों के आधार पर बेरोजगारों की भर्ती की जाए कंपनियों से चयन करा कर खेल ना बनाया जाए उससे बेरोजगारों को नुकसान होगा।।

 

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह,अरमान खान,रजत मिश्रा,परमवीर गंभीर,दीपक खोटे,शादाब आलम,सौरभ सिंह,राजेंद्र कोरी,दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *