*भाजपा को सब्जी भेंट सत्याग्रह*
*4 सितम्बर शाम 4 बजे*
प्रिय साथियों,
भाजपा के लोगों द्वारा मेस्टन रोड पर गरीब सब्जी वालों से सब्जी लूट का प्रकरण सामने आया है।कल दिनांक 4 सितंबर को कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में हम सब कांग्रेसजन शाम 4 बजे तिलक हाल से गांधी टोपी पहन कर अनुशासित और गांधी वादी अंदाज में रामधुन गाते हुए पदयात्रा निकाल कर भाजपा कार्यालय नवीन मार्केट पहुंच कर वहां सब्जी की डलिया अनुशासन के साथ भाजपा के लोगों को भेंट करेंगे।साथियों, बेहद अनुशासित और धैर्य के साथ हम यह पदयात्रा करेंगे।भाजपा के लोग पत्थर,जूते,सब्जी,गालियां देंगे और भाजपा की मददगार पुलिस भी हर हद तक हम पर अत्याचार कर सकती है।पर किसी भी सूरत में हम चाहे चोट खाएं या कितने मरणासन्न हो जाएं,पर गांधीवादी सोच और अहिंसा के मार्ग को नहीं छोड़ेंगे।हम किसी हाल में अपनी तरफ से हिंसा नहीं होने देंगे।यही बापू का सत्याग्रह था और यही हम सब का सत्याग्रह होगा।आप सब का अनुशासित और साहसिक सहयोग चाहिए।आपकी समय से उपस्थिति प्रार्थनीय है।
पवन गुप्ता,अध्यक्ष
कानपुर महानगर कांग्रेस
