पीसीयू के जिला प्रबंधक को डिबार करने की संस्तूती

कानपुर देहात में रबी विपणन वर्ष में गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान रूरा व मनेथू पीसीयू क्रय केंद्र पर गड़बड़ी की गई। 29.74 लाख के सरकारी गेहूं गबन में दो केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर की प्रक्रिया चल रही है। वहीं पीसीयू के जिला प्रबंधक को शिथिल पर्यवेक्षण व क्रय केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ का दोषी पाते हुए डिबार करने की संस्तुति की गई है।

पीसीयू के रूरा व मनेथू क्रय केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर विभागीय जांच कराई गई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र वर्मन ने जांच की तो हकीकत सामने आ गई। रूरा मंडी परिसर स्थिति पीसीयू क्रय केंद्र में प्रभारी ऋषि कुमार ने 540 क्विंटल गेहूं (मूल्य 12.50 लाख) गोदाम में डिलीवरी के लिए एक ट्रक नंबर के तीन फर्जी चालान बना दिए।

वहीं मनेथू पीसीयू क्रय केंद्र प्रभारी राजकुमार अग्रिहोत्री ने 767 क्विंटल गेहूं (मूल्य 17.24 लाख) गोदाम में जमा नहीं किया। दोनों मामलों में एफआईआर के लिए पुलिस जांच कर रही है। पूरे प्रकरण में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की जांच में पीसीयू के जिला प्रबंधक अवधेश कुमार राठौर को शिथिल पर्यवेक्षण/केंद्र प्रभारी से सांठगांठ रखने का दोषी पाया गया है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की जांच रिपोर्ट पर डीएम जेपी ङ्क्षसह ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसपर अब पीसीयू के जिला प्रबंधक को डिबार करने की संस्तुति उप्र कोआपरेटिव लिमिटेड के प्रबंध निदेशक से की गई है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक की जांच रिपोर्ट डीएम के माध्यम से प्राप्त हुई। इसी आधार पर दोषी पीसीयू के जिला प्रबंधक कठोर कार्रवाई करने और भविष्य में गेहूं/धान की सरकारी खरीद के पर्यवेक्षण/जिला प्रबंधक के पद पर तैनाती न करने की संस्तुति की है। – विनय कुमार मिश्र, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता, कानपुर
बोरे आवंटन में ले लिया सुविधा शुल्क

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक की जांच में सामने आया कि पीसीयू के साधन सहकारी संघ लिमिटेड स्थिति मनेथू क्रय केंद्र पर 10 जून को दो हजार व 11 जून को ढाई हजार बोरे आवंटित किए गए। बोरों के आवंटन में पीसीयू जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी से 18 हजार रुपये सुविधा शुल्क वसूल लिया। खरीद के सापेक्ष बोरे प्रयोग नहीं हुए। समिति की सील तालों को तोड़ने पर परिसर से खाली बोरे भी नहीं मिले।

धान खरीद के लिए भी चल रहा षड्यंत्र

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान की सरकारी खरीद के लिए भी पीसीयू के जिला प्रबंधक अवधेश कुमार राठौर मनमाफिक सचिव नियुक्ति की सांठ गांठ में लगे हैं। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता देवेंद्र वर्मन ने अपनी जांच में यह टिप्पणी की है। उन्होंने आशंका जताई है कि पीसीयू के जिला प्रबंधक का यह पड्यंत्र धान खरीद में भारी गबन की सोची समझी योजना लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *