मंडली अधिवेशन में प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद की मांग की गई

कानपुर नगर ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा कानपुर मंडल का मंडली अधिवेशन विकास भवन सभागार कानपुर नगर में आयोजित हुआ अधिवेशन का उद्घाटन रामकृष्ण श्रीवास्तव पूर्व प्रधान लिपिक द्वारा किया गया अधिवेशन में आए हुए वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया अधिवेशन की अध्यक्षता शशिकांत श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष एवं हृदय राम यादव प्रांतीय महामंत्री द्वारा की गई इस अधिवेशन में विशेष रूप से जनपद कानपुर नगर हेतु प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद की मांग की गई एवं विभिन्न संवर्ग की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए भी मांग की गई जनपद अध्यक्ष रमाकांत दीक्षित ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी ना होंगी तब तक चैन से नहीं बैठ आ जाएगा एवं कोषाध्यक्ष मनीष कुमार गौतम द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि हम सरकार से यह अनुरोध करते हैं कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द स्वीकार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *