*पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा रावतपुर क्षेत्र में बारावफात पर्व पर जुलूस का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए*

थाना रावतपुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित बारावफात पर्व के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस का निरीक्षण पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।

◾निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो।

 

◾प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसके फलस्वरूप जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। क्षेत्र में शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। जुलूस शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित रूप से चल रहा है। पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क एवं तैनात है । ◾इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *