कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के रेल बाजार में थाने के सफाई कर्मचारी की साइकिल चोरी होने पर पीड़ित युवक ने थाने में उक्त घटना के विषय में बताया फिर खबर जैसे ही मिलती उदार हृदय वाले थानेदार को तुरंत बने पीड़ित युवक के मददगार बने।पीड़ित सफाई कर्मचारी की साइकिल को चोरो ने पार कर दिया।युवक रोते हुए रेल बाजार थाने पहुँचा था।थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने युवक को नई साइकिल दिलाई।
पीड़ित को थानेदार द्वारा साइकिल मिलते ही भावुक होकर उदार हृदय वाले थानेदार का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।कानपुर कमिश्नरेट पुलिस जनता के प्रति एक न एक सराहनीय कार्य के चलते रहती सुर्खियों में बीते दिनों सेंट्रल जोन में एक मेडिकल कॉलेज के छात्रा के अकाउंट से साइबर फ्रॉड से पैसे निकल जाने के बाद परीक्षा की फीस जमा करने की चर्चा पीड़ित छात्रा द्वारा स्वरूप नगर थाना प्रभारी से की तो बिना कुछ सोचे समझे स्वरूप नगर थानेदार सूर्यबली पांडेय ने अपनी बेटी समझ कर छात्रा की मदद्द कर साइबर अपराध से बचने की सलाह दी थीं।
