पास्टर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक

कानपुर ,पास्टर्स एसोसिएशन की विशेष बैठक इन दिनों पूरे प्रदेश एवं अन्य कई प्रदेशों में चर्चा पर हमले एवं पादरियों के साथ व आराधना करने वाले लोगों के साथ मारपीट करने वाले लोगों के विरोध में एसोसिएशन के कार्यालय गोविन्द नगर में हुयी। जिसमे पूरे शहर से अन्य कई स्थानों से पादरी गण एवं मसीह समाज के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए।पादरी एसोसिएशन के महासचिव ने आए हुए सभी लोगों को बताया कि प्रदेश के कई जिलों में एवं अन्य प्रदेशों में भी चाहे छत्तीसगढ़ का रायपुर हो, मध्यप्रदेश का सतना, झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में भी आराधना करते समय व्यवधान डालकर लोगों से मारपीट करना चर्चा में तोडफोड करने एवं पादरियों के साथ भी मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है पास्टर्स एसोसिएशन इस प्रकार के कुकृत्यों को करने वाले दली संगठनों एवं कट्टरवादी मानसिकता के लोगों की की निन्दा करता है एवं इस बैठक के माध्यम से हम केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारी से यह मांग करते है कि इस प्रकार की घटनाएं रोकी जाये और ऐस लोगो पर कठोर कार्यवाही की जाये। पादरी एशोसिएशन मिलकर मसीह समाज के लोगों को जोड़कर एकजुट होकर के पूरे उत्तर प्रदेश मे 75 दिनो तक प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रार्थना करके एक बड़ी मुहीम को चलाकर पूरे प्रदेश में मसीह समाज को एकजुट करेंगे। पादरी एशोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑलवन ने कहा कि चर्चा एवं पादरियों पर इस प्रकार के हमलो का हम हर स्तर पर विरोध करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय ऑलवन, अनिल गिलवर्ट, संजय राज सिंह, पप्पू यादव संतोष शिवपुरी, हनन्याह पानी प्रदीप राव, पादरी ए.वी सिंह, समसन मसीह, विक्की लॉरेन्स, जगराम सिंह, इन्द्र कुमार, रवि कुमार, साजु एलियास, राजू ऑलविन रविन्द्र सिंह, रवि कुमार, हरी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *