वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का कैंप आयोजित हुआ

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड हर बूथ पर युद्ध अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का कैंप आयोजित हुआ

कानपुर ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा संपूर्ण उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे हर बूथ पर यूथ अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का कार्यक्रम महाराजपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 63 एवं वार्ड 95 में आयोजित हुआ। कैंप में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल लतीफ मंसूरी जी का आगमन हुआ और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वार्ड की कमेटी को घर-घर भेजा गया और कैंप में सैकड़ों लोगों ने आकर मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाने के लिए आवेदन पत्र को भरवाया।इस अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड मोहम्मद इमरान अंसारी , जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड नसीम अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव अब्दुल लतीफ मंसूरी, वार्ड 63 अध्यक्ष मोनू खान, वार्ड 95 अध्यक्ष मोहम्मद फ़हीम, मो दानिश, फैय्याज शाह मदारी, अमन, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *