कानपुर 11 सितम्बर । सितम्बर माँह विश्व प्रॉस्टेड माँह के रूप में मनाया जा रहा है, यह बात आज कानपुर प्रेसक्लब में वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट डॉ0 वी0के0 मिश्रा ने अपनी वार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि यह पुरुषों में पाई जाने वाली एक आम बीमारी है जो 50 वर्ष के ऊपर के लोगों में होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसके सामान्य लक्षण पेशाब का रुक-रुक कर होना, फ्लो धीमा होना, देर तक होना, बार बार पेशाब लगना, पेशाब का स्वतः हो जाना, मूत्र त्याग के बाद जलन होना आदि हैं।
डॉ0 साहब ने आगे बताया कि उपरोक्त के अलावा मूत्र संक्रमण, पेशाब में खून-मवाद का आना, मूत्राशय में पथरी होना भी इसी के लक्षण हैं। इससे गुर्दे फेल हो जाने की भी सम्भावना हो सकती है। अतः इसकी जांच करवाना चाहिए जिससे मर्ज़ अधिक बढ़ ना सके और आसानी से इलाज किया जा सके। 40 %से 50% तक मरीज़ दवाओं से ठीक हो जाते हैं, आपरेशन द्वारा जो दूरबीन विधि से होती है, जिसमें चीरा व टाँके नहीं होते अस्पताल से तीन से चार दिन में छोड़ दिया जाता है। माँसाहार, फ़ास्ट फूड,डायबिटीज़, उच्चरक्तचाप , हृदय रोग आदि भी कारण होते हैं।
डॉ0 साहब ने आगे बताया कि पिछले 12 वर्षों से कानपुर यूरोलॉजी सेंटर प्रति वर्ष सितम्बर में विभिन्न सब्सिडी एवं निः शुल्क व बहुत कम मूल्यों में सेवायें देता आ रहा है। सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए।
2021-09-11
