उपजिलाधिकारी रसूलाबाद द्वारा “थाना समाधान दिवस”

कानपुर देहात। श्री भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमती अंजू वर्मा, उपजिलाधिकारी रसूलाबाद द्वारा “थाना समाधान दिवस” के अवसर पर जनपद कानपुर देहात कोतवाली रसूलाबाद पर विगत थाना समाधान दिवसों पर की गयी जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा की गई व जनशिकायतों को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गये।
श्री भानु भास्कर, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कानपुर देहात कोतवाली रसूलाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौराना थाना कार्यालय, महिला हेल्प-डेस्क, मिशन-शक्ति,सीसीटीएनएस, थाना परिसर की साफ-सफाई व अभिलेखों के रख-रखाव का अवलोकन कर उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान श्रीमती अंजू वर्मा, उपजिलाधिकारी रसूलाबाद व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *