*सेवा पखवाड़ा से पूर्व दिव्यांग भाई-बहनों के लिए रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन*
*सांसद रमेश अवस्थी के प्रयास से एल्मको द्वारा किया जाएगा उपकरण वितरण*
कानपुर, 10 सितंबर: आगामी 17 सितंबर से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस से भाजपा द्वारा चलाया जाने वाला सेवा पखवाड़ा अभियान इस बार विशेष रूप से समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ शुरू हो रहा है। इसी दिशा में भाजपा कानपुर उत्तर के रायपुरवा मंडल में आज दिव्यांग भाई-बहनों के लिए विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया।
इस रजिस्ट्रेशन कैंप का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित द्वारा किया गया। वार्ड 6, कारवालो नगर स्थित रामलीला मैदान में प्रातः 11 बजे से शुरू हुए इस कैंप में भारी संख्या में दिव्यांग भाई-बहन, उनके परिजन तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशेष रूप से सांसद श्री रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों से एल्मको कंपनी द्वारा दिव्यांगजन हेतु आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी दैनिक जीवन में सुविधा एवं सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल दीक्षित ने सभी दिव्यांग भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारा प्रयास समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे दिव्यांगजन को तकनीकी सहायता प्रदान कर उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा हमेशा समाज के सभी तबकों के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है।”
विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी ने कहा कि “दिव्यांगजन के लिए यह रजिस्ट्रेशन कैंप न केवल आवश्यक उपकरण प्रदान करने का माध्यम है, बल्कि समाज में उनके प्रति सम्मान और संवेदना जागृत करने का भी संदेश देता है। भाजपा का यह प्रयास देश के हर नागरिक को साथ लेकर चलने की नीति का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं अनूप अवस्थी ने सभी दिव्यांग जनों एवं बुजुर्गों को रजिस्ट्रेशन स्लिप प्रदान की।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि आज कैंप में 82 दिव्यांग भाई बहनों ने ने जीवन सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण कराया और
17 सितंबर को एल्मको के अधिकारी सभी को उपकरण उपलब्ध कराएंगे ।
कार्यक्रम में भाजपा रायपुरवा मंडल अध्यक्ष गौरव पांडे,पार्षद प्रतिनिधि अंकित मिश्रा,धीरज मोहन पांडे,देवांग शर्मा,सुरेंद्र पांडे,विजय दुबे,अभिषेक जैन,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं एलएमको के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांग भाई-बहनों के प्रति संवेदनशीलता व सेवा की भावना से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।
