बहादुरी की मिसाल है वीर अब्दुल हमीद – हयात ज़फर हाशमी

कानपुर आज इदरीसी समाज के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट की कानपुर इकाई के तत्वावधान में बाकरगंज चौराहे पर 1965 की भारत- पाकिस्तान की जंग के महानायक महाबली परमवीर पैटन टैंक विध्वंसक करने वाले वीर अब्दुल हमीद की शहादत की याद में वीरगाथा – परमवीर अब्दुल हमीद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद इदरीसी ने की संचालन जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ कादरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के कानपुर नगर अध्यक्ष डा. इमरान इदरीस व एमएमए जौहर फैंस एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी रहे। इस अवसर पर यू आई एफ के जिलाध्यक्ष आसिफ कादरी ने का जन्म 1 जुलाई 1933 को ग़ाज़ीपुर जनपद धामपुर गांँव में हुआ था।1954 में फ़ौज़ में भर्ती होने के बाद उन्होने 1962 के भारत- चाइना वार में बहादुरी के लिए विशिष्ट सेना मेडल से नवाज़ा गया।1965 के भारत-पाक जंग में तब पाकिस्तानी सेना अजेय अमरीकी पैटन टैंकों की मदद से अमृतसर की ओर बढ़ी चली आ रही थी तब अपनी गन मांउन्टेड जीप गाड़ी की मदद से अकेले एक के बाद एक कर 7 अमेरिकन पैटर्न टैंको को मार गिराया और आठवें पर निशाना साधते वक़्त सीने पर तोप का गोला खाकर शहींद हो गये। मुख्य अतिथि डॉ इमरान ने नौजवानों से अब्दुल हमीद के जीवन से प्रेरणा लेकर वतनपरस्ती का सुबूत पेश करने आवाज़ किया।
हयात ज़फ़र हाशमी ने कहा कि शहीद वीर अब्दुल हमीद जैसे देश के लिए मर मिटने वालों से नफरत फैलाने वालो को सीख लेनी चाहिए और वतन के लिए लडने का जज्बा लाना चाहिए ना कि देश के ही लोगों को नफरत का शिकार बनाना, ऐसे लोग कायरता दिखाते हैं जो भारतीय असहायों पर हमला करते हैं। वतन पर जान देकर जो मिसाल वीर हमीद ने कायम की है।उसे सदियों तक याद किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन ज़िलाध्यक्ष आसिफ कादरी ने किया। अंत में यूआईएफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद एवं मध्य उत्तर प्रदेश सदर ने कार्यक्रम में आए सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर आसिफ कादरी, हयात ज़फ़र हाशमी, डॉ इमरान, नदीम सिद्दीकी, मोनू ख़ान,अनवर इदरीसी,फरीद इदरीसी,शमीम इदरीसी, मोहन लाल गुप्ता, सैफ़ वारसी,रईस अन्सारी राजू, फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, फहद जावेद, सैय्यद जीशान अली, शहाबुद्दीन रज़ा, शिवा सोनकर, इमरान खान छंगा पठान, असद सफी, मोहम्मद मोहसिन, शहनावाज़ अन्सारी, अकील शानू, मोहम्मद शारिक मंत्री, एहतेशाम अन्सारी आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *