बियर की फुटकर दुकानों का आकस्मिक चेकिंग की गयी

आज दिनांक 12/9/2021 कोआबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेशानुसार चलाये गये विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत उप आबकारी आयुक्त कानपुर प्रभार कानपुर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी कानपुर देहात के कुशल नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 रसूलाबाद व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 मैथा कानपुर देहात की संयुक्त टीम मय स्टाफ द्वारा जनपद में संचालित देशी शराब विदेशी मदिरा व बियर की फुटकर दुकानों का आकस्मिक चेकिंग की गयी। मदिरा दुकानों पर संचित स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया तथा मोबाईल ऐप स्कैनर से क्यू0आर0कोड की जांच की गयी जो कि सही पाया गया।चैकिंग में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में नोटिस जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा भेवान गांव में दविश की कार्यवाही कर 10 लीटर अवैध शराब बरामद कर 01 अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही की गयी। संयुक्त टीम द्वारा अन्य ग्राम गहरा मक्कापुरवा व उरिया में दविश की कार्यवाही की गयी । संयुक्त टीम द्वारा रसूलाबाद से शिवली के बीच संचालित ढाबों की अकास्मिक चेंकिग की गयी। चंेकिंग के दौरान ढाबों पर मदिरा पिलाने व अवैध रूप से शराब न बेचने के कड़े निर्देश दिये गये। अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *