वर्षा ऋतु में डेंगू के संभावित केसेस की बात लगातार आ रही है

जिलाधिकारी अपडेट 12 सितंबर 2021 कानपुर नगर । जिलाधिकारी कानपुर नगर ने बताया कि वर्षा ऋतु में डेंगू के संभावित केसेस की बात लगातार आ रही है इस हेतु जिला प्रशासन सजग है और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्यवाही की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जब भी कोई
बुखार का कोई ऐसा केस आता है जो संभावित डेंगू या मलेरिया का केस हो तो उसकी टेस्टिंग हो। टेस्टिंग जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज एवं उर्सला अस्पताल में उपलब्ध है किसी को इस बारे में और कोई जानकारी चाहिए तो कोविड हेल्प पाइन नंबर 18001805159 पर कॉल करें और कोविड सम्बन्धित जानकारी वाले हेल्पलाइन नंबर पर ही उसे डेंगू से सम्बंधित जानकारी मिल सकती है।कहा ट्रेसिंग हो रही है और डेंगू पॉजीटिव होने पर कहा इलाज कहा हो रहा है।इसके साथ ही यदि कोई अपने क्षेत्र में साफ सफाई करवाना चाहता है तो वहां पर भी उसकी जानकारी दे सकता है।नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में डीपीआरओ सीडीओ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में साफ सफाई के कार्यक्रम विस्तरित रूप से चलाया जा रहा है झाँसीयो को कटवाया जा रहा है दवा का छिड़काव और जो सम्भावित डेंगू केसेस में और जहाँ डेंगू के केसेज आए है उन सभी जगहों पर यह सुनिश्चित कराया जा रहा है की कोई और डेंगू के केसो का फैलाव न हो सके । अभी तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर के अनुसार जिला कानपुर नगर की प्राप्त सूचना के अनुसार कानपुर नगर में इस रितु में अभी तक कोई डेंगू से मृत्यु कन्फर्म नही हुई है और हमारा प्रयास रहेगा कि डेंगू से एक भी मृत्यु न हो इसके लिए सभी नागरिकों से यह अपेक्षा की जाती है अपने क्षेत्रों में अपने घरों में साफ पानी को कही इखट्टा न होने दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *