
कानपुर, 22 सितम्बर
माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद के समग्र विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, विधायिका श्रीमती नीलिमा कटियार, श्रीमती सरोज कुरील, श्री राहुल बच्चा, एमएलसी श्री अरुण पाठक, जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त, केस्को एमडी, व केडीए के वीसी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख निर्णय एवं निर्देश
रिंग रोड परियोजना : 62 किमी निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण पूर्ण, कार्य प्रगति पर। 29 जून 2027 तक परियोजना पूर्ण करने के निर्देश।
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे : पैकेज-2 पूर्ण, पैकेज-1 का 95% कार्य सम्पन्न। दिसम्बर से पूर्व यातायात प्रारंभ करने के निर्देश।
जीटी रोड : 10 दिनों में गड्ढा मुक्त करने के आदेश। निरीक्षण हेतु 3 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक द्वारा जाँच।
रामादेवी एलिवेटेड मार्ग : डीपीआर तैयार करते समय स्थानीय लोगों से संवाद व सहमति अनिवार्य।
यातायात सुधार :
चकेरी पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मर हटाने व ट्रैफिक सिग्नल सक्रिय करने का आदेश।
बारात मार्ग केवल एक ओर से निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
सड़क निर्माण : जिला पंचायत की सड़कों की गुणवत्ता की जाँच आईआईटी से कराने का निर्देश।
जल निगम कार्य : पाइपलाइन निर्माण के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मरम्मत के आदेश।
नई तहसील : सदर क्षेत्र में नई तहसील के स्थापना के संबन्ध में पुनः प्रस्ताव भेजने की कार्यवाही की जाए
अन्य परियोजनाएँ :
सेबसी झील को सुरक्षित स्वरूप में विकसित करने के निर्देश।
लाल बंगला में अंडरग्राउंड केबल कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश।
डिफेंस कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर बल।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था नियमित करने पर बल दिया जाए।
माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी विभाग शासन की मंशानुरूप समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें, जिससे जनपद के विकास कार्यों का लाभ जनता तक समय पर पहुँचे।
