कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन

 

 

 

कानपुर, 22 सिंतबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा की मुख्य उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता मे किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने कहा कि हम सभी को अवगत ही है कि आगामी समय त्यौहार व शादी – बारात का है। करोडो करोड का व्यापार होता है। व्यापारी समाज भी जोर शोर से तैयारियां कर रहा हैै। और ग्राहको को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे है। हमारी राष्ट्रीय संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता (राजस्थान) के द्वारा कराये गये सर्वे के मुताबिक त्योहारो के सीजन मे व्यापारियो को 5.5 लाख करोड का व्यापार होने की उम्मीद है। जिसमे हाल ही मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जीएसटी की दरो मे कमी के कारण ग्राहको मे उत्साह है। छोटे व्यापारियो और सामान्य जनमानस को इससे प्रत्यक्ष राहत प्राप्त होने की उम्मीद है। और व्यापार मण्डल इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता है। जनपद के निवासी मा0 जनप्रतिनिधियो से संपर्क करके भी संगठन के इस अभियान से अवगत कराते हुये स्थानीय व्यापारियो व स्वदेशी वस्तुओ के अधिकाधिक प्रयोग करने व विदेशी आनलाइन कंपनियो के बहिष्कार हेतु उनका समर्थन संबंधी वीडियो लेकर सोशल मीडिया मे जागरूकता हेतु अधिक से अधिक शेयर करवाया जायेगा।

प्रदेश युवा महामंत्री संत मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश सहित कानपुर जनपद मे इसके लिए जागरूकता अभियान मे युवा इकाई बढ-चढकर प्रतिभाग करेगी। त्यौहारो मे व्यापारियो का उत्पीडन नही होने दिया जायेगा । आनलाइन कंपनियो के कार्यालयो/गोदामो का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रेस वार्ता मे सुनील बजाज,रामेश्वर गुप्ता,विजय पंडित,कृपाशंकर त्रिवेदी,संत मिश्रा,प्रदीप गुप्ता,राजेंद्र शुक्ला,रामकिशोर मिश्रा,राकेश सिंह आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *