विषय:- दिनांक 23/09/ 2025 हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी विभाग द्वारा आशु हिंदी (निबंध, कहानी,कविता) लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन।
दिनांक 23/09/25 को जुहारी देवी गर्ल्स पी०जी० कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत पूर्व में भी निबंध कहानी और कविता लेखन प्रतियोगिता छात्रों की लेखन प्रतिभा को उजागर करने हेतु आयोजित किया जाता रहा है।
हिंदी विभाग की प्रभारी प्रोफेसर अलका द्विवेदी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए तीनों विधाओं के अस्तित्व एवं महत्व को समझाया। इन प्रतियोगिताओं की उपयोगिता एवं आयोजन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास और लेखन प्रतिभा को निखारना ही प्रमुख उद्देश्य है। प्रतियोगिता के विषय :——
निबंध का विषय: —– “हिंदी : शिक्षा, साहित्य और संस्कृति की आत्मा”।
अथवा
“डिजिटल इंडिया और आत्म निर्भर भारत”।
कहानी का विषय: —- “मोबाइल की लत और टूटते रिश्ते” को व्यक्त करती कहानी।
कविता का विषय: —- “माँ की ममता और परिवार का बंधन” पर स्वरचित कविता ।
प्राचार्या प्रो० रंजू कुशवाहा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और हिंदी विभाग को बधाई दी।
छात्राओं ने सभी विधाओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभागिता की। इसमें लगभग 100 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। समस्त लेख व रचनाएं निर्णायक मंडल प्रो० ज्ञान प्रभा अग्रवाल, प्रो० सुनीता द्विवेदी व प्रोफेसर अर्चना दीक्षित को प्रेषित की जायेगी और प्रथम, द्वितीय, तथा तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जायेगें। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने पूरे समय उपस्थित रहकर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।
इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सदस्यों ने हिंदी विभाग की आरती कुमारी व अन्य विभागों से डॉ शालिनी यादव, कु० रेनू, डॉ० ऋचा सक्सेना, डॉ० रुचि कटियार, श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं डॉ० सारिका अवस्थी का विशेष सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम में चित्रकला विभाग की सहायक आचार्य डॉ० कल्पना गौड़ की मंच सज्जा में अहम भूमिका रही जिनके सहयोग से कार्यक्रम को प्रगति प्रदान हुई।
कार्यक्रम में हिंदी विभाग की शोध छात्रा श्रीमती रिंकी यादव व अलका यादव ने उपस्थित रहकर अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की वरिष्ठ व सम्मानित शिक्षिकायें प्रो० अल्पना राय, डॉ० ज्योतिर्मयी त्रिपाठी, प्रो० शालिनी अग्रवाल, प्रो० चांदनी सक्सेना उपस्थित रही।
कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्य आरती कुमारी द्वारा किया गया।
प्रो. रंजू कुशवाहा
प्राचार्या
प्रो. अलका द्विवेदी
कार्यक्रम संयोजिका
