आज दिनांक 23.09.2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे मा0 महापौर जी द्वारा नगर आयुक्त सुधीर कुमार के साथ नगरीय सेवाएं और अवस्थापना विकास परियोजनाएं (मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना सीएमवीएनवाई) योजनान्तर्गत नगर निगम, कानपुर में जोन-1 फूलबाग गांधी भवन में रू0 आठ करोड़ छै हजार की लागत से बनने वाले ई-डिजीटल लाईब्रेरी का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद यशपाल सिंह, मुख्य अभियन्ता ‘सिविल’ सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, जोनल अधिकारी जोन- 1 विद्या सागर यादव, अधिशाषी अभियन्ता जोन-5/प्रभारी सीएमएनवाई कमलेश पटेल, जोन-6 आर0के0 सिंह, नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष मुन्ना हजारिया, महामंत्री रमाकान्त मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।

ई-लाईब्रेरी में निम्नवत कार्य होंगे:-

1. 50 व्यक्तियों की क्षमता के वेटिंग हॉल में डिजीटल/ई-लाइब्रेरी की स्थापना के अन्तर्गत फाल्स सीलिंग, फ्लोर टाइलिंग, पार्टिशन पैनल व सुधार कार्य।

2. 50 यूजर्स के लिये डेस्कटॉप आपूर्ति व स्थापना।

3. 50 यूजर्स हेतु टेबुल चेयर अपूर्ति व स्थापना।

4. 20 टेबलेट मय लाईब्रेरी मैनेजमेन्ट साफ्टवेयर की आपूर्ति।

5. डिजीटल लाइब्रेरी प्लेटफार्म नॉलेज पोर्टल।

6. सिंगल सर्च डिजीटल लाइब्रेरी

7. इम्प्लीमेन्टेंशन ऑफ लाईब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम

8. ई रिर्सोसेज (जे-गेट, ई-बुक,ई-न्यूजपेपर एण्ड ई-मैगजीन, मॉक टेस्ट प्लेटफार्म, वीकेएफएन की सभी यूजर्स को सुविधा)

9. हेनरी स्टिवर्ड टॉक्स का सबक्रिप्शन।

10. वर्तमान में उपलब्ध 35 हजार किताबों के डिजीटलाईजेशन व केटॉलाकिंग का कार्य।

11. आरएफआईडी सिस्टम।

12. बारकोड एक्टिविटी।

13. रेयर बुक्स, ट्रेनिंग मैटेरियल एण्ड मीटींग रिपोर्ट के डिजीटलाईजेशन व केटालागिंग का कार्य।

14. बहुभाषी व अन्य भाषा में अनुवाद की सुविधा।

15. वाई-फाई की सुविधा।

16. लाइब्रेरी मैनेजमेंट साफ्टवेयर आई0आर0 हेतु एक सर्वर की आपूर्ति व स्थापना ।

17. एक यू0पी0एस0 10 के0वी0ए0 की आपूर्ति व स्थापना अबाध विद्युत आपूर्ति हेतु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *