– करियर को दें नई उड़ान: सीएसजेएमयू के डिस्टेंस लर्निंग कोर्स से पाएं दोहरी डिग्री का लाभ

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में संचालित दूरस्थ शिक्षा (Distance Education) के तहत उपलब्ध पाठ्यक्रमों, बी.ए, एमए, बी.कम, बीबीए, एमबीए, बीसीए और एमसीए में प्रवेश के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 15 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इस पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की मान्यता प्राप्त है। इस के लिए विश्विद्यालय कैंपस में द्रोणाचार्य सेंटर फार आनलाइन डिस्टेंस एजूकेशन यानि डी-कोड भी स्थापित है। इसके साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध अनेक महाविद्यालयों के अनुरोध पर उन्हे लर्निंग स्टडी सेंटर भी बनाया गया है। लर्निंग सपोर्ट सेंटर बनाने के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया जारी है। डीकोड के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रपत्र, सिलेबस और लर्निंग सपोर्ट सेंटर के पंजीकरण हेतु प्रपत्र और अन्य जानकारी https://csjmu.ac.in/decode पर उपलब्ध है।

डी-कोड के पाठ्यक्रमों की विशेष बात यह है कि जो भी व्यक्ति किसी कारणवश रेगुलर मोड में पढ़ाई नहीं कर सकते या एक साथ दो डिग्री करना चाहते हैं या नौकरी/जॉब करते हुए पढना चाह रहे हैं, वह सभी डी- कोड के तहत उपलब्ध कोर्सेज में पंजाकरण करा कर अपनी पढ़ाई और डिग्री पूरी कर सकते हैं। डी-कोड में यह भी सुविधा है कि कोई छात्र एक पाठ्यक्रम रेगुलर मोड में करते हुए उसी समय दूसरी डिग्री ऑन लाइन या डिस्टेंस मोड में कर सकते हैं।

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करे –

अजय कुमार पाण्डेय

Mob no 7355723580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *