*दिनांक 24.09.2025* को उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में *श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय* द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा बेहतर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई–

 

यातायात सुधार हेतु हेलमेट अनिवार्यता का पालन, ई-रिक्शा मार्गों का निर्धारण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई।

भीख माँगने की समस्या के समाधान हेतु *“स्माइल योजना”* के अंतर्गत अंतर्गत पुनर्वास एवं रोजगार प्रदान करने की कार्यवाही।

 

कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता हेतु पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा ऑपरेशन महाकाल एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र की प्रगति के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *